क्या आप एक ऐसी कहानी पढ़ना चाहते हैं, जहाँ कल्पना, प्रेम, सत्ता, संघर्ष और एक रहस्यमयी ग्रह सब एक साथ जीवंत हो उठें? “प्रिन्सेस ऑफ मॉर्मिसिया – खंड 1: अस्तित्व की खोज” एक रोमांचक फैंटेसी उपन्यास है, जो आपको पृथ्वी से बहुत दूर, एक रहस्यमयी ग्रह मॉर्मिसिया की यात्रा पर ले जाता है जहाँ राजकुमारी का अस्तित्व ही पूरे ग्रह के भविष्य को तय करता है। कहानी की नायिका नताशा विल्सन, एक साधारण-सी लड़की, जो अपने ही घर में उपेक्षा और अत्याचार का सामना कर रही है। उसे नहीं पता कि वह सिर्फ एक आम लड़की नहीं, बल्कि एक ऐसी शक्ति की वाहक है, जिससे दो दुनियाओं का भविष्य जुड़ा हुआ है। जैसे ही उसकी जिंदगी में क्रिस रोड्रिगेज – एक अमीर, ताकतवर लेकिन संवेदनशील युवक, प्रवेश करता है वैसे ही कहानी एक नया मोड़ लेती है। प्रेम, संघर्ष, परिवार का विरोध और एक छुपा हुआ रहस्य सब मिलकर इस कहानी को एक भावनात्मक और रोमांचक ऊँचाई तक पहुँचा देते हैं। यह उपन्यास सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है यह अस्तित्व की खोज, नारी शक्ति, स्वतंत्रता, बलिदान और अपने ग्रह के प्रति जिम्मेदारी का सशक्त संदेश भी देता है। What Makes This Book Special: A unique blend of Fantasy and Reality, a strong female lead character, emotional family drama, a romantic love story with high stakes, a hidden planet, royal destiny and a cosmic mission and a powerful mix of youth, college life, power and politics. Author’s Note : यह उपन्यास मूल रूप से मराठी में लिखा गया था और पाठकों के शानदार रिस्पॉन्स के बाद इसे हिंदी में नए रूप और बेहतर कथानक के साथ प्रस्तुत किया गया है। यह एक त्रिशृंखला (Trilogy) का पहला भाग है, जहाँ आगे और भी बड़े रहस्य और संघर्ष सामने आएँगे





Reviews
There are no reviews yet.